ठेला पलटने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:04 PM
प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के लाला टोला गांव में अपने ससुराल रह रहे मजदूर की मोटरसाइकिल ठेला पलटने और उसमें दबने से इलाज के दौरान मौत हो गई.
योगापट्टी. प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के लाला टोला गांव में अपने ससुराल रह रहे मजदूर की मोटरसाइकिल ठेला पलटने और उसमें दबने से इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना बुधवार की देर रात योगापट्टी और लौरिया प्रखंड के सीमा पर कटैया बाजार के समीप की है. मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर गांव निवासी शेषमन साह का पुत्र अनिल साह के रूप में हुई है. मृतक पूर्व से अपने ससुराल मच्छरगावां नगर पंचायत के लाला टोला गांव में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था.
जानकारी के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल वाले ठेला से लालमी की बिक्री करता था, जो कि गुरुवार को कटैया की तरफ बेचने गया था. तभी रास्ते में एक पुल से ठेला अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और वह उसमें दबकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से ठेला चालक अनिल साह को योगापट्टी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद डाॅक्टर ने उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. जीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत शुक्रवार को हो गई. डाक्टर के मृत घोषित करने के बाद मृतक के ससुराल वाले शव को अपने यहां मच्छरगावां लाला टोला लाए, जहां से मृतक के घर लौरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर गांव भेजने की तैयारी कर रहे हैं. मृतक अनिल साह के दो पुत्र हैं सबसे बड़ा पुत्र बर्फी कुमार और चंदन कुमार बताया जाता है. पत्नी मधु देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










