अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़कियों समेत चार का अपहरण

Published at :14 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़कियों समेत चार का अपहरण

पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों समेत चार महिलाओं का अपहरण कर लिये जाने की सूचना है.

विज्ञापन

बेतिया. पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों समेत चार महिलाओं का अपहरण कर लिये जाने की सूचना है. इनमें एक शादी सुदा महिला भी शामिल है. वैसे सभी मामलों में कांड दर्ज करते हुए संबंधित थानों की पुलिस इनकी तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है. इस मामले में लड़की की मां ने मुफस्सिल थाने में अपने गांव की ही रहने वाले रवि कुमार (22) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उसके गांव के रहने वाले रवि कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपहरण में प्रयुक्त बाइक का पता लगा लिया गया है. इस क्रम में एक वर्ष के बेटे व छह साल की बेटी को टीका लगवाने के लिए कालीबाग थाना के एक मोहल्ले से अपने घर से निकली महिला बच्चों समेत गायब हो गयी है. इस मामले में महिला के पति ने अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दू ने बताया कि महिला के पति ने एक मोबाइल नंबर के धारक पर संदेह व्यक्त किया है. प्राथमिकी में महिला के पति ने बताया है कि 30 जनवरी की सुबह 10 बजे उसकी पत्नी अपने बेटा व बेटी को लेकर घर से निकली. घर पर मौजूद भौजाई को बतायी कि वह बच्चे को टीका दिलवाने जा रही है. परंतु, वह वापस नहीं लौटी. उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ बता रहा था। घर में रखे 35 हजार रुपये का आभूषण भी गायब है. योगापट्टी और जगदीशपुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग अगवा योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी सहेली के साथ शौच के लिए सरेह में गयी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ शौच के लिए सरेह में गयी. वहां से उसकी दोस्त ने उसे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भगा दिया. लड़की घर नहीं आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. वे लोग लड़की के दोस्त के घर गए और जानकारी लेने का प्रयास किया तो लड़की के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी. इधर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में लड़की के पिता ने जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें एक मोबाइल धारक को आरोपी बनाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी में लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी लड़की संध्या छह बजे शौच करने के लिए घर से बाहर गयी थी, वह देर रात तक वापस नहीं लौटी. उसका मोबाइल फोन भी बंद था. बाद में एक अज्ञात नंबर से लड़की के पिता की मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया. उसने बताया कि आपकी लड़की हमारे पास है. पिता ने उसका नाम पूछा तो उसने नाम बताने से इनकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन