ePaper

Bettiha : दो दिनों बाद मिली नरकटियागंज से अपहृत महिला

Updated at : 04 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiha : दो दिनों बाद मिली नरकटियागंज से अपहृत महिला

शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी पिपरा गांव की अपहृत महिला को दो दिनों बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

Bettiha : नरकटियागंज . शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी पिपरा गांव की अपहृत महिला को दो दिनों बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है. अपहृत महिला और चानकी पिपरा गांव निवासी किशोर साह की पत्नी मीरा देवी को गौनाहा थाना क्षेत्र के कामता गांव अवस्थित चीनी मिल फार्म के समीप से बरामद की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अपहृत महिला को बरामद कर लिया गया है. बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है. बयान दर्ज होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं अपहृत महिला ने पुलिस को बताया है कि दो मई को वह अपने घर से रुपये निकालने पीएनबी बैंक नरकटियागंज में आई. गांव की ही एक समूह चलाने वाली महिला एक कार में बिठा कर लौरिया ले गयी. उसके साथ कार में एक युवक भी था. वहां कार में बंदकर बैंक से निकाले गए 70 हजार रुपये छीन लिये. रात में लाकर उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिये. सुबह होने पर उसे स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कामता गांव के चीनी मिल फार्म के पास है. इसे बाद गौनाहा थाना की पुलिस आई और उसे अपने साथ लेकर चली गयी. इधर अपहृत महिला के पति किशोर साह ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी. जिसमें बताया है कि उसकी पत्नी घर से रुपये निकालने नरकटियागंज आई. जब उसने फोन किया तो उसने बताया कि कुछ लोग उसका रुपये छीन लिये हैं और उसे एक घर में बंद कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन