ePaper

स्कूल में कूड़ेदान में मिला कट्टा

Updated at : 23 Oct 2024 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में कूड़ेदान में मिला कट्टा

कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में विगत 21 अक्टूबर को आठवीं कक्षा में रखे कूड़ेदान से देसी पिस्टल बरामद किया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में विगत 21 अक्टूबर को आठवीं कक्षा में रखे कूड़ेदान से देसी पिस्टल बरामद किया गया है. कुमारबाग पुलिस ने पिस्टल जब्त कर लिया है. इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राचार्य ने पुलिस से बताया है कि दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण कभी कभार कुछ विद्यार्थी परिसर में पटाखे फोड़ते हैं. 21 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में पटाखे फोड़ने की आवाज सुनाई देने पर शिक्षकों की टीम द्वारा पटाखे की खोज के लिए विद्यार्थियों की बैग, वर्ग कक्ष आदि की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कक्षा आठ में रखे कूड़ेदान में एक कट्टा मिला. शिक्षकों की टीम ने विद्यार्थियों से इस संबंध में पूछताछ किया, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि कट्टा किसने लाया है. इस बावत कुमारबाग थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि कट्टा जब्त किया गया है. प्राचार्य के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन