केस डायरी बदलने के लिए 15 हजार मांग रहा था दारोगा, सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने साठी थाने में तैनात दारोगा पवन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बेतिया. पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने साठी थाने में तैनात दारोगा पवन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान में केस डायरी में मनचाही तब्दीली के एवज में 15 हजार घूस मांगने का आरोप है. इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एसपी को मिली वीडियो शिकायत पर निलंबन की यह कार्रवाई हुई है. एसपी ने दारोगा पवन को सस्पेंड करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बनाया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसपी को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली कि साठी थाने के दारोगा पवन सिंह एक अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कांड दैनिकी में बदलाव के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सूचना और वीडियो प्राप्त हुई. इसमें रिश्वत की मांग करते हुए गैर कानूनी बातचीत की जा रही है. इसके बाद मामले में जांच करायी गयी. जांचोपरांत प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले एसपी डॉ शौर्य सुमन के स्तर पर अपील जारी की गई थी कि यदि कोई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी किसी भी कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत करें. एसपी ने इसके लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया था. नतीजा दारोगा के रिश्वत मांगने की वीडियो बनाने के लिए इसकी शिकायत पहले सीधे एसपी को की गई थी. एसपी के स्तर से कार्रवाई के बाद यह वीडियो अब सोशल वीडियो में भी वॉयरल है. इसमें दारोगा खुलेआम 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगता दिख रहा है. पूर्व में भी ऑडियो हुआ था वॉयरल, सस्पेंड हुआ था दारोगा रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित दारोगा पवन सिंह खासा चर्चा में रहता है. इसके पूर्व 2022 में भी मैनाटांड़ थाने में तैनाती के दौरान पवन सिंह की एक ऑडियो वॉयरल हुई थी. उस ऑडियो में दारोगा एक युवक से बातचीत कर रहा था. युवक अपने घर पर हुए हमले की शिकायत कर जल्दी आने की गुहार लगा रहा था, जबकि दारोगा उसके साथ अभद्र तरीके से बात कर रहे थे. मामले में वॉयरल ऑडियो की जांच के बाद तत्कालीन एसपी ने दारोगा पवन सिंह को निलंबित किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




