पत्नी की हत्या कर शव को छिपाने वाला फरार चल रहा पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 9:13 PM
पत्नी की हत्या कर शव को छिपाने वाला पति को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
साठी. पत्नी की हत्या कर शव को छिपाने वाला पति को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. मामला साठी थाने के सिंहपुर गांव की है. जहां बुलेट मोटरसाइकिल के लिए पति मंकेश्वर पटेल ने अपनी पत्नी रानी देवी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नीयत से करताहा नदी के किनारे जंगल में लाश को गाड़ दिया था. इस मामले में रानी देवी के भाई पिंटू पटेल हरदिया पूर्वी टोला थाना मुफस्सिल बेतिया ने थाने में दहेज हत्या की प्राथमिक दर्ज कराई है. जिसमें बताया गया है कि मैं अपने बहन की शादी थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मंकेश्वर पटेल से 12 वर्ष पूर्व की थी. इधर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग हमारे बहनोई द्वारा किया जा रहा था. हमारे बहन के साथ इसे मामले को लेकर मारपीट भी परिवार वाले करते थे. पांच मार्च 2024 मंकेश्वर द्वारा बताया गया कि आपकी बहन की तबीयत खराब है. जब हम लोग अपनी बहन के घर सिंहपुर पहुंचे तो देखा कि घर पर कोई नहीं है. घर में ताला लटका है. इस घटना में हमारे बहनोई के साथ-साथ हमारे बहन के सास, ननद, भैसुर और देवर शामिल हैं. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि विवाहिता की शव को हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से करताहा नदी के किनारे जमीन में गाड़ दिया गया था. जिसे पुलिस द्वारा खुदाई कर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. वहीं आरोपी पति मंकेश्वर पटेल हत्या के बाद घर छोड़कर फरार चल रहा था. बुधवार को जैसे ही सूचना मिली कि मनकेश्वर घर पर आया है, उसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










