तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Published by :SATISH KUMAR
Published at :06 May 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

ट्रक बाइक की टक्कर में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के पश्चात ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

बेतिया. ट्रक बाइक की टक्कर में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के पश्चात ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मुफस्सिल पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं ट्रक को जब्त कर थाने ले गई. मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के बभना वार्ड नंबर 2 गांव निवासी मोतीलाल प्रसाद के पुत्र अरविंद कुमार (29) के रूप में हुई है. जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के सहकर्मी सौरभ कुमार ने बताया कि अरविन्द अल्ट्राटेक सीमेंट गोदाम में मुंशी का कार्य करता था. सोमवार की रात्रि 9:30 बजे बाइक से हरिवाटिका चौक से अपने डेरा मुफस्सिल थाना स्थित सिंगाछापर जा रहा था. जैसे ही बारी टोला पहुंचा वैसे ही दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया. उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पूर्व आरती कुमारी से शादी हुई थी. इनका एक पांच माह का पुत्र भी है. परिवार वालों को सूचना भेज दी गई है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. जबकि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन