ePaper

उच्चकों ने दो लोगों से उड़ाये 1.21 लाख रुपये

Updated at : 10 Jun 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
उच्चकों ने दो लोगों से उड़ाये 1.21 लाख रुपये

नगर के तीन लालटेन चौक के समीप स्थित एक मेडिकल हॉल में सोमवार को दवा खरीदने आए दो लोगों का उचक्कों ने एक लाख 21 हजार रुपये गायब कर दिया है.

विज्ञापन

बेतिया. नगर के तीन लालटेन चौक के समीप स्थित एक मेडिकल हॉल में सोमवार को दवा खरीदने आए दो लोगों का उचक्कों ने एक लाख 21 हजार रुपये गायब कर दिया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि नौतन थाना क्षेत्र के यादव लाल मुखिया एसबीआई से 80 हजार रुपये की निकासी कर झोला में रख मेडिकल हॉल पर दवा खरीदने आए थे. बताया गया है कि इसी दौरान किसी उच्चके ने उनके कुर्ते के पीछे छोला गिरा दिया. इसे देख वे झोला बाइक में लटका कर पानी से कुर्ता साफ करने लगे. बताते हैं कि कुर्ता साफ करने के बाद जब वे झोला देखे तो उसमें रखे गये रुपये गायब थे. उन्होंने बताया कि झोले में 79 हजार रुपये थे. वही दूसरे मामले में बैरिया थाना क्षेत्र के मनीर अहमद खान बैंक ऑफ़ बड़ौदा से चेक के जरिये 45 हजार रुपये की निकासी कर दवा खरीदने मेडिकल स्टोर पर आए. उन्होंने बताया कि रुपये अपनी जेब में रखे थे. दुकान पर काफी भीड़ थी. दवा खरीद कर दुकानदार को कुछ रुपये दे दिए. दुकान से अलग हटे तो देखा कि जेब में रखे 42 हजार रुपये गायब हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन