Good News: गंडक नदी में पर्यटक फिर लेंगे राफ्टिंग का मजा, खूबसूरत नजारों का होगा दीदार
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 May 2025 12:25 PM
Good News: पर्यटक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ गई है. गंडक नदी में फिर से राफ्टिंग का मजा पर्यटक ले सकेंगे. वन विभाग और जल संसाधन विभाग दोनों विभागों की एक साथ तैयारियों के बाद वॉटर बोटिंग कर फिर से गंडक सफारी की सुविधा पर्यटकों के हवाले कर दिया गया है. जिसके बाद पर्यटकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
Good News: पर्यटक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ गई है. पर्यटक गंडक नदी में राफ्टिंग का मजा ले सकेंगे. जल संसाधन विभाग और वन विभाग दोनों विभागों की एक साथ तैयारियों के बाद वॉटर बोटिंग कर फिर से गंडक सफारी की सुविधा पर्यटकों के हवाले कर दिया गया है. इस खबर के बाद पर्यटकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. दरअसल, अब देश या फिर विदेश से वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटक नदी, जंगल और पहाड़ के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का दीदार भी कर सकेंगे.
पर्यटकों की सहूलियत के लिए होंगे काम
इस मामले में बताया जा रहा है कि, पर्यटन की संभावनाएं तलाशने वाल्मिकी टाइगर रिजर्व पहुंचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री सुनील कुमार अब सोमेश्वर धाम की यात्रा पर निकले हैं. मंत्री सुनील कुमार की तरफ से दावा किया गया है कि, बिहार की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित बाबा नगरी में भक्तों और श्रद्धालुओं के दर्शन करने जाने के मार्ग जल्द सुगम बनाए जाएंगे. ऐसा होने से तीर्थ स्थल तक पहुंचने में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
2028 तक 17 प्रतिशत वन क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का लक्ष्य
खबर की माने तो, पर्यटन मंत्री की ओर से वाल्मीकिनगर के साथ-साथ राजगीर, रोहतास, भभुआ और मोहनिया को विश्व फलक पर उतारने की कवायद तेज करने का भी दावा किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल की तारीफ करते हुए कहा गया कि, सीएम नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार पर्यटन के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है. हमारी सरकार जल जीवन हरियाली के साथ बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर 2027 तक स्थापित करने को प्रतिबद्ध है. यह भी जानकारी दे दें कि, 17 प्रतिशत तक वर्ष 2028 तक बिहार में वन क्षेत्र का दायरा बढ़ाए जाने का लक्ष्य है. जिसको लेकर जोर-शोर से काम किया जा रहा है.
Also Read: पटना में पुलिस की आंखों में धूल, बाथरूम की खिड़की से कैदी हुआ फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










