ePaper

साइबर ठगों ने वीडियो कॉल कर बैंक खाते से उड़ाए 87689.36 रुपये

Updated at : 03 May 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगों ने वीडियो कॉल कर बैंक खाते से उड़ाए 87689.36 रुपये

साइबर ठगी का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है. जिससे भोले-भाले इंटरनेट यूजर लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं.

विज्ञापन

हरनाटांड़. साइबर ठगी का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है. जिससे भोले-भाले इंटरनेट यूजर लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. इसी क्रम में बगहा दो के एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 87 हजार 689 रुपये 36 पैसे की ऑनलाइन निकासी कर ली गयी है. जिस पर पीड़ित ने अपने बैंक के मैनेजर व साइबर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. साइबर ठगी का शिकार बने लौकरिया थाना क्षेत्र के पिपरा-धिरौली निवासी उमेश दुबे ने बताया कि मेरे बचत खाता संख्या 20336568687 जिसका आईएफएससी एसबीआईएन 0002981 है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बगहा 2 ब्रांच का है तथा एसबीआई के क्रेडिट कार्ड संख्या 652961597427285 भी मेरे नाम से निर्गत है. विगत 20 व 29 अप्रैल को मेरे मोबाइल संख्या 9931434108 पर अनजान नंबर 7008236573 से कॉल आया तथा बोला गया कि आप मोबिक्विक ऐप डाउनलोड कर लीजिए जिससे आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकें. मैंने ऐप डाउनलोड किया तो पुन: मेरे मोबाइल पर 9341631515, 820862921, 8700408326 से वीडियो कॉल आया और मैंने जब-जब कॉल रिसीव किया मेरे उपरोक्त बचत खाता से रुपया कटता गया. जिसका मैसेज मुझको प्राप्त हुआ है. तब मुझे जानकारी हुई कि साइबर अपराधियों द्वारा मेरे खाता से रुपया धोखाधड़ी कर निकाला गया है. इसके बाद मैं संबंधित बैंक में गया तो मुझको स्टेटमेंट प्राप्त हुआ. जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मेरे क्रेडिट कार्ड से भी 59 हजार 894 रुपये 36 पैसा निकाल लिया गया है. इस प्रकार साइबर अपराधियों द्वारा मेरे बचत खाता एवं क्रेडिट कार्ड से 87 हजार 689 रुपये 36 पैसे रुपये धोखाधड़ी कर निकासी कर लिया गया है. फिलहाल पीड़ित उमेश दुबे द्वारा साइबर थाना व बैंक मैनेजर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन