शराब पीकर उत्पात करने में चार गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से चार शराबियों को गिरफ्तार किया है.
नरकटियागंज. शिकारपुर पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से चार शराबियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन शराबियों को श्रीवास्तव कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है जिनमें आशीष कुमार, मनीष कुमार और ओमप्रकाश महतो शामिल हैं जबकि पांडेय टोला के रहने वाले अभय तिवारी को नशे की हालत में हरदिया चौक से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा जांच कराए जाने पर सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है. बताया जाता है कि नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे. पुलिस यह सूचना मिलते ही वहां पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




