जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हृदय गति रुकने से निधन

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण शुक्ला का गुरुवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गई.
जगदीशपुर. जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू शरण शुक्ला का गुरुवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गई. इस दुख की घड़ी में बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार स्वर्गीय शुक्ला के पैतृक गांव मड़ूवाहा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वाल्मीकिनगर सांसद ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के हमारे पुराने साथी शुक्ला जी थे और हमारे पिताजी के साथ कदम में कदम मिलाकर जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करने का कार्य इनके द्वारा किया गया. इनकी योगदान भुलाया नहीं जा सकता. स्वर्गीय शुक्ला के अनुज भ्राता एवं वर्धा पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश शुक्ला ने बताया कि हमारे भाई नहीं थे. हमारे पिता तुल्य थे. उनके बताए रास्ते पर हम लोगों चलते थे. इनकी योगदान परिवार की उन्नति के लिए सदैव याद किया जाएगा. मौके पर दयानंद कुशवाहा, राधा प्रसाद, केदार शास्त्री, पूर्व मुखिया राम रतन चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, हृदयानंद सिंह, नारद पांडेय, मोतीलाल राम, भुवनेश्वर सिंह, विजेंद्र शुक्ला, बी चांदीराम, शंभू कुशवाहा, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार, मुन्ना शुक्ला आदि लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




