ePaper

समाज में साहित्यिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक विकास के लिए ''''''''हिंदी क्लब'''''''' करें गठन : प्रो.रवींद्र

Updated at : 03 May 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
समाज में साहित्यिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक विकास के लिए ''''''''हिंदी क्लब'''''''' करें गठन : प्रो.रवींद्र

महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के विहित प्रावधान के आलोक स्नातकोत्तर कक्षा में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ सह अभिप्रेरण कार्यक्रम’का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेतिया. महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के विहित प्रावधान के आलोक स्नातकोत्तर कक्षा में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ सह अभिप्रेरण कार्यक्रम’का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी ने की. प्रो. चौधरी ने कहा कि गुणात्मक उच्च शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित पठन पाठन अनिवार्य है. उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें रोज़ कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित किया जिससे उनका उतरोतर शैक्षिक विकास संभव हो सके. साथ ही उन्होंने विभाग और विद्यार्थियों से समाज में साहित्यिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास के लिए ””””””””हिंदी साहित्य क्लब”””””””” बनाने के लिए भी अनुरोध किया. कार्यक्रम का संचालन कर रहीं विभागाध्यक्ष डॉ. अंशिता शुक्ला ने नई शिक्षा नीति के परिपेक्ष में दीक्षारंभ सत्र के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. डॉ. श्रीमती शुक्ला ने नवागत छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए संस्थान की शैक्षिक सांस्कृतिक और आदर्श परम्पराओं से परिचित भी कराया. हिंदी के सहायक आचार्य डॉ.राजेश कुमार ””””””””चंदेल”””””””” ने विद्यार्थियों को सदैव जागरूक रहने और सक्रिय रूप से महाविद्यालय की साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने के प्रति प्रोत्साहित किया. धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ.संदीप कुमार सिंह उच्च शिक्षा को और ज़्यादा रोज़गार परक बनाने के सूत्रों का वर्णन किया. कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ.वीरेश कुमार एवं भौतिक विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. भारत भूषण की भी रचनात्मक सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन