पश्चिम चंपारण के एमवीआइ अनूप कुमार सिंह पर प्राथमिकी

Published at :31 Jan 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण के एमवीआइ अनूप कुमार सिंह पर प्राथमिकी

आइटीआइ मैदान में वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान उजागर हुई धांधली में पश्चिम चंपारण जिले के एमवीआइ अनूप कुमार सिंह की संलिप्तता भी मिली है.

विज्ञापन

बेतिया. आइटीआइ मैदान में वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान उजागर हुई धांधली में पश्चिम चंपारण जिले के एमवीआइ अनूप कुमार सिंह की संलिप्तता भी मिली है. डीटीओ अरूण प्रकाश ने मुफस्सिल थाने में एमवीआइ समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें से पुलिस ने छापेमारी के दौरान दबोचे गये बिचौलिये राजू सिंह व राजीव कुमार मिश्रा को जेल भेज दिया है. अनूप सिंह पर अवैध रूप से बाहरी व्यक्तियों को रखकर उगाही कराने समेत अन्य आरोप लगाये गये हैं. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि डीटीओ की ओर से प्रस्तुत बाइक व बोलेरो को जब्त किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि गुरुवार को डीएम ने आइटीआइ मैदान में छापेमारी की थी. वहां से एमवीआइ के सरकारी मोबाइल व वाहनों के तमाम कागजातों के साथ पूर्वी चंपारण रे रमगढ़वा के राजू कुमार सिंह व बेतिया के राजीव कुमार मिश्रा को हिरासत में लिया गया था. दोनों बिना अधिकृत रूप से सरकारी कामकाज निबटाते मिले थे. डीएम के निर्देश पर डीटीओ ने अब इन दोनों के साथ एमवीआइ के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूत्रों की माने तो एमवीआइ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी सरकार को लिखा गया है. ऐसे में उनकी मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन