ठनका गिरने से खेत में किसान और बैल की मौत, हरवाहा झुलसा

थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में खेत की रोपनी करा रहे किसान की मौत ठनका गिरने से हो गई, जबकि खेत में हल जोत रहा एक बैल की भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
लौरिया. थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में खेत की रोपनी करा रहे किसान की मौत ठनका गिरने से हो गई, जबकि खेत में हल जोत रहा एक बैल की भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं हल जोत रहा हरवाहा भी गंभीर रूप से झुलस गया है. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. मृतक किसान की पहचान कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव के सुरेश यादव (56) के रूप में हुई है. झुलसे हरवाहा की पहचान सुमन राम (55) के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दिया है तो वहीं बैल का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही प्रखंड मुख्यालय से पहुंचे चिकित्सक ने कर दी. विदित हो कि बुधवार को सुरेश यादव इस साल पहली बार रोपनी कराने के लिए खेत में गए थे. पहली रोपनी होने के कारण वे पारंपरिक रूप से किसानों की ओर से गावा पूजा के लिए तैयार होकर गये थे. इस क्रम में वे घर से लोटा में पानी, अक्षत और फूल लेकर खेत में पूजा कर रहे थे और उनका हरवाहा सुमन राम बैल के साथ खेत की जुताई कर रहा था. इसी बीच करीब साढ़े 11 बजे दिन में ठनका गिरा और सुरेश यादव समेत बैल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं हरवाहा भी ठनका के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. घटनास्थल पर पहुंचे मुखियापति विनोद शर्मा ने मृतक के परिजनों को तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दी. मृतक को तीन पुत्र और एक पुत्री है, जहां केवल पुत्री की शादी हुई है. तीनों पुत्र बाहर रोजगार के लिए बाहर रहकर काम करते हैं. वहीं पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पूर्व मुखिया अमर राम, बीडीसी मलखान सिंह, रामबाबू राव, बब्लू राव, युनुस मियां आदि परिजनों को ढांढस बंधाकर दाह संस्कार कराने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




