ePaper

तीन फर्जी नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद भी शहर में नहीं रूक रहा धंधा

Updated at : 20 Mar 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
तीन फर्जी नर्सिंग होम पर कार्रवाई के बाद भी शहर में नहीं रूक रहा धंधा

प्रशासन की चौकसी और लगातार हो रही छापेमारी के बाद भी अवैध अस्पतालों, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी व जांच घरों का धंधा नहीं थम रहा है.

विज्ञापन

नरकटियागंज . प्रशासन की चौकसी और लगातार हो रही छापेमारी के बाद भी अवैध अस्पतालों, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी व जांच घरों का धंधा नहीं थम रहा है. बीते 24 जनवरी को हुई दो अवैध अस्पतालों से लेकर सत्यम चाईल्ड केयर पर हुई कार्रवाई के बाद भी अवैध रूप से संचालित अस्पतालों का धंधा परवान पर है. लेकिन विभाग के पास इन्हें रोकने का कोई पुख्ता प्लान नहीं है. जब किसी के मौत की घटना होती है तो तब स्वास्थ्य विभाग के सामने अवैध क्लीनिक संचालन करने वाले फर्जी चिकित्सकों की हरकत सामने आती है और कार्रवाई के नाम पर महज खानापूरी की जाती है. बीते दिनों सत्यम हेल्थ केयर को सील करने की कार्यवाई को कई लोग 24 जनवरी को दो अस्पतालों के विरुद्ध हुई कार्रवाई को जोड़कर देख रहे हैं. बताया जाता है कि जिस चाइल्ड केयर के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है उसके संचालक सदस्यों का अनमुंडलीय अस्पताल में गहरी पैठ है. अक्सर ये लोग अस्पताल के अधिकारियों के पास दिखाई देते हैं. 24 जनवरी को अनुमंडल प्रशासन द्वारा गठित धावादल की जांच में अवैध मिले जिन दो अस्पतालों को सील किया गया, उनमें से एक तो अभी भी बंद है लेकिन शिवगंज अवस्थित बच्चों के अस्पताल को संचालित कर व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है. बुधवार को सत्यम हेल्थ केयर के विरुद्ध कार्यवाई होने के बाद एक खास लॉबी के तथाकथित फर्जी चिकित्सकों के विरूद्ध स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई में जुट गया है. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि सत्यम चाइल्ड केयर पर कार्यवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेजी गई है. काफी मात्रा में दवाई भी जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जिन दो अस्पतालों को अवैध पाते हुए सील किया गया था, उससे संबंधित रिपोर्ट अनुमंडल प्रशासन को उसी समय भेज दिया गया था. ———————— एनआईसीयू संचालन का मामला मिला तो होगी कार्यवाई: एसडीम एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पतलों नर्सिंग होम व जांच घारो के विरूद्ध कार्रवाई से प्रशासन पीछे नहीं हटेगा. शिकायत के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. एसडीएम ने बताया कि फिर से जांच कराई जा रही है. यदि एनआईसीयू संचालन का मामला पकड़ा गया तो अस्पताल संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन