ePaper

नगर के सर्विस रोड व नाले से बलपूर्वक हटा अतिक्रमण

Updated at : 03 May 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
नगर के सर्विस रोड व नाले से बलपूर्वक हटा अतिक्रमण

नगर के एनएच 727 मुख्य पथ सर्विस रोड सहित नालियों पर अवैध तरह से कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से आवागमन में यातायात प्रभावित प्रभावित होते देख नप प्रशासन ने सख्ती से लेते हुए.

विज्ञापन

बगहा. नगर के एनएच 727 मुख्य पथ सर्विस रोड सहित नालियों पर अवैध तरह से कतिपय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से आवागमन में यातायात प्रभावित प्रभावित होते देख नप प्रशासन ने सख्ती से लेते हुए.शुक्रवार को विशेष अभियान चला कर पुलिस प्रशासन की सहयोग से बल पूर्वक एन एच सर्विस रोड व नाले से अतिक्रमण हटाया गया और चिन्हित कथित एक दर्जन से अधिक लोग से अतिक्रमण बाद में सुसंगत धाराओं के तहत जुर्माना वसूली किया गया.उक्त जानकारी नप प्रशासन के स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल वाकी ने दी.उन्होंने बताया कि नप प्रशासन के ईओ के निर्देश के आलोक में विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया गया.जिस दौरान नप कर्मियों ने जेसीबी मशीन के साथ बगहा बाजार स्थित एनएच 727 मुख्य पथ में चित्रांगदा सिनेमा चौक से लेकर एन एच के दोनों तरफ सर्विस रोड व नाले से चिन्हित करते हुए लक्ष्मी चौक ,बैंक चौराहा ,डीएम एकेडमी चौक सहित नगर थाना के समीप तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया.और चिन्हित दुकानदारों समेत फुटपाथी अस्थाई दुकानदारों के द्वारा किए गए अवैध दुकान व अन्य सामानों को हटाया गया.और कुछ दुकानदारों से जुर्माना की वसूली की गई .स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल वाकी ने बताया कि अतिक्रमण बाद में कुल 18 हजार रुपए जुर्माना की वसूली की गई है.वही दूसरी ओर नप प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर बगहा बाजार में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया और कुछ दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करते पाए जाने पर प्लास्टिक को जब्त किया गया और उनके विरुद्ध जुर्माना लगाया गया.गौरतलब हो कि नप प्रशासन द्वारा एक तरफ से अतिक्रमण हटाना है तो दूसरी तरह से लोग फिर पुनः अतिक्रमण कर काबिज हो जाते हैं .जिस पर प्रशासन के शिथिलता एवं लापरवाही के प्रति खासा नाराजगी बनती जा रही है.यदि समय-समय पर अतिक्रमण स्थल का मॉनिटरिंग किया जाता रहता तो अतिक्रमणकारी पुनः काबिज नहीं होते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन