भालू के हमले में बुजुर्ग घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
भालू के हमले में बुजुर्ग घायल, रेफर

वाल्मीकि टाइगर परियोजना के जंगल से शनिवार को निकले भालू ने ढोंगही नदी के पास एक बुजुर्ग पर हमला बोल गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

रामनगर. वाल्मीकि टाइगर परियोजना के जंगल से शनिवार को निकले भालू ने ढोंगही नदी के पास एक बुजुर्ग पर हमला बोल गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इससे मंचगवा पंचायत के बनकटवा गांव में भय का माहौल बन गया. आनन फानन में जख्मी बुजुर्ग को स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेतिया रेफर कर दिया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय राम बच्चन खतईत उक्त गांव के जोरहरी माई स्थान के करीब ढोंगही नदी पर गए थे. इस बीच अचानक एक भालू ने उनपर हमला बोल दिया. नतीजतन उनके हाथ, पैर में गहरा जख्म बन गया. हमले की वजह से ग्रामीणों में भय भी भय व्याप्त है. सरेह में कोई चारा लेने नहीं गया. गोबर्धना वन कार्यालय के रेंजर सत्यम कुमार ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन