चिकेन पॉक्स से एक ही परिवार के दर्जनभर बीमार

प्रखंड के फतेहपुर चौक स्थित मटकोटा गांव के राजन पासवान के परिवार में चिकेन पॉक्स बीमारी ने अपना डेरा डाल दिया है.
योगापट्टी. प्रखंड के फतेहपुर चौक स्थित मटकोटा गांव के राजन पासवान के परिवार में चिकेन पॉक्स बीमारी ने अपना डेरा डाल दिया है. उक्त परिवार इस बीमारी से एक दर्जनभर लोग ग्रसित होकर इसका इलाज कराकर हार थक गये हैं. उक्त परिवार में एक माह पहले सबसे छोटे बच्चे को इस बीमारी का लक्षण मिला. जिसका इलाज ग्रामीण रिवाज के अनुसार नीम के पता और तेल से करने के बाद यह बीमारी धीरे-धीरे परिवार के सभी एक दर्जनभर में पकड़ बना लिया. इतना ही नहीं बीमारी अब बगल पड़ोसी के परिवार में भी अपना पांव पसारने लगा है. बताया गया है कि पड़ोसी लालबाबू पासवान के घर में भी चिकेनपॉक्स बीमारी ने शुरुआत कर दिया है. रविवार को लालबाबू पासवान के दो बच्चों में इस बीमारी की लक्षण दिखाई दिया. जिसके बाद लालबाबू पासवान ने योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोन कर बीमारी की जानकारी दी. इस बीमारी का लक्षण राजन पासवान के परिवार के दिव्यम कुमार 7 वर्ष, अंकुश कुमार 9 वर्ष, दिव्या कुमारी 1 वर्ष, रिषभ कुमार 5 वर्ष, इस बीमारी से कराह रहे हैं. वही इस बीमारी से ग्रसित इस परिवार के अन्य बच्चे रिंकू कुमारी, प्रिति कुमारी, रीतिका कुमारी, आदित्य कुमार, उदित कुमार, अनिता देवी पति राजन पासवान हैं. जिनको आंशिक रूप से क्षति पहुंची है. इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अब्दुल गनी ने बताया कि चिकेनपॉक्स बीमारी होने की जानकारी मिली है. मेडिकल टीम को उक्त मटकोटा गांव के राजन पासवान के घर भेजा जा रहा है. मेडिकल टीम जांचोपरांत बीमारी के इलाज और इससे बचने के उपाय को बताते हुए रिपोर्ट भेजेगी. जिसे जिला भेजकर उक्त बीमारी के लिए बनी विशेष मेडिकल टीम को वहां भेजकर बीमारी को फैलने से बचाया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




