ePaper

वेद की आज्ञाओं का उल्लंघन होता है तब संसार में अज्ञान और युद्ध की स्थिति बनती है : दीप्ति आर्या

Updated at : 31 Mar 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
वेद की आज्ञाओं का उल्लंघन होता है तब संसार में अज्ञान और युद्ध की स्थिति बनती है : दीप्ति आर्या

नगर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ के तीसरे दिन प्रात: कालीन सत्र में वेद कथा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ के तीसरे दिन प्रात: कालीन सत्र में वेद कथा का आयोजन किया गया. भोपाल मध्य प्रदेश से आई अंतरराष्ट्रीय स्तर की वेद कथा वाचक आचार्य दीप्ति आर्या ने कहा कि आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य वेद का प्रचार प्रसार है .आर्य समाज के संस्थापक ऋषि देव दयानंद सरस्वती ने वेदों के पठन पाठन एवं स्वाध्याय पर बल देते हुए उसका पढ़ना और सुनना सुनाना आर्य समाज का परम धर्म है.

वेद के मंत्र के स्वाध्याय को बताते हुए आचार्य दीप्ति आर्या ने कहा कि मनुष्य मात्र के कल्याण के साथ चलने के लिए वेद की आज्ञाओं का पालन करना चाहिए. जब-जब वेद की आज्ञाओं का उल्लंघन होता है, तब तब संसार में अज्ञान और युद्ध की स्थिति बनती है. इसलिए अच्छे मार्ग पर चलते हुए जीवन का कल्याण करते हुए अपने मानव धर्म का पालन करते हुए अच्छे लोगों की संगति करनी चाहिए. उनकी सफलता हमेशा अच्छे विचारों से आती है और अच्छे विचार हमेशा अच्छे संगति से आती है .यही वेद मार्ग का असली संदेश है. आर्य समाज की 150 जयंती पर जयंती पर स्थानीय आर्य समाज मंदिर में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ में यजमान अटल भारती एवं सुधीर कुमार स पत्नी रहे. यज्ञ के पश्चात ऋषि लंगर का आयोजन किया गया. मौके पर रामेश्वर प्रसाद आर्य, राजेश कुमार आर्य, गुड्डू कुमार, रवि रंजन कुमार, अमरेश कुमार आर्य, सुमन कुमार आर्य, मुन्ना कुमार, रवि सिंह, प्रशांत कुमार, देव्पल आर्य, विवेक आर्य, मनोज कुमार, देव प्रकाश, भागमती देवी, दीक्षित आर्या, कोमल आर्या, बबीता देवी, प्रीति आर्या, प्रियंका भारती, ममता देवी, शीला देवी, नीता देवी, अनमोल, अनुष्का, प्रवक्ता अमरेश कुमार आर्य आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन