जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 का आयोजन जिला/अनुमंडल मुख्यालय में कुल-52 परीक्षा केन्द्रों पर आज 17 फरवरी से प्रारंभ हो गया है.
बेतिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 का आयोजन जिला/अनुमंडल मुख्यालय में कुल-52 परीक्षा केन्द्रों पर आज 17 फरवरी से प्रारंभ हो गया है. यह परीक्षा 25 फरवरी तक दो पालियों में संचालित की जायेगी. परीक्षार्थियों की कुल संख्या-52777 है. डीएम दिनेश कुमार राय ने परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान केआर हाईस्कूल, संत तेरेसा गर्ल्स हाईस्कूल, आलोक भारती शिक्षण संस्थान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रीनगर, गवर्नमेंट हाईस्कूल, कुमारबाग सहित अन्य विद्यालय अवस्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी. परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर एसडीएम बेतिया सदर विनोद कुमार, ओएसडीसुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीईओ मनीष कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




