ePaper

डीएम ने बाइक से अपनी टीम के साथ भ्रमण कर श्रीनगर पंचायत का किया निरीक्षण

Updated at : 11 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने बाइक से अपनी टीम के साथ भ्रमण कर श्रीनगर पंचायत का किया निरीक्षण

स्थानीय प्रखंड के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार को डीएम दिनेश राय ने बाइक से अपनी टीम के साथ भ्रमण कर श्रीनगर पंचायत का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

ठकराहा. स्थानीय प्रखंड के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार को डीएम दिनेश राय ने बाइक से अपनी टीम के साथ भ्रमण कर श्रीनगर पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने श्रीनगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए. आंगनबाड़ी, स्कूल, पीएम आवास योजना की क्रियान्वयन का हाल जाना तथा क्षेत्र के दूसरी समस्याओं के बारे में दियारा के लोगों को सुना और इसके निराकरण का भरोसा दिलाया. नदी के दोआब में बसे दियारा के लोगों के जनजीवन और यातायात की समस्याओं से रूबरू हुए. डीएम ने बताया कि बेतिया सदर अनुमंडल अंतर्गत बैरिया में बांध मरम्मति और गंडक नदी के कटाव से पूजहा कब्रिस्तान को बचाने के लिए चल रहे कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण किया गया. साथ ही ठकराहा स्थित ठोकर संख्या 4 पर चल रहे एंटीरोजन कार्य का निरीक्षण किया और अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने और मौके पर तत्पर रहने का निर्देश दिया. पूजहा पीपा पुल के रास्ते बालू भरे मार्ग से गुजरते हुए श्रीनगर पंचायत की सड़कों पर पहुंचे और क्षेत्र निरीक्षण के बाद बाइक से ही जगीरहा पीपा पुल पार कर ठकराहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एक अधिकारी खुद पर्ची कटवा कर चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे. जहां दो चिकित्सक रोस्टर के अनुसार नहीं मिले और दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले. जिसके बाद डीएम ने पीएचसी प्रभारी को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधार का निर्देश दिया. दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम के इस भ्रमण को ऐतिहासिक बताया और उनके द्वारा की गयी औचक निरीक्षण से खुशी जताई. इस दौरान डीडीसी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे. डीएम दिनेश राय के इस भ्रमण से दियारा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है और लोगों को शासन प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन