ePaper

स्वच्छता पर्यवेक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त,जमकर फटकार लगाई: बीडीओ

Updated at : 03 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता पर्यवेक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त,जमकर फटकार लगाई: बीडीओ

स्वच्छता पर्यवेक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार ने प्रखंड के स्वच्छता पदाधिकारी पर पंचायत पर्यवेक्षकों को जमकर फटकार लगाई.

विज्ञापन

बगहा. स्वच्छता पर्यवेक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार ने प्रखंड के स्वच्छता पदाधिकारी पर पंचायत पर्यवेक्षकों को जमकर फटकार लगाई एवं कार्यकारी में सुधार लाने का निर्देश दिया.बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत में नल जल की करीब 5 लाख से अधिक की राशि बकाया है. ऐसे पर्यटकों को बार-बार नोटिस निर्गत करने के बाद भी उनके द्वारा बकाया राशि को जमा नहीं किया जा रहा है.जिस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पर्यवेक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है.साथ ही साथ स्वच्छता पर्यवेक्षकों की कार्यशैली की भी समीक्षा की एवं कार्यशाली संतोषजनक नहीं होने पर पर्यवेक्षकों को फटकार लगाई. बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को 15 दिनों के अंदर बकाया राशि को जमा करने एवं कार्य क्षेत्र में सुधार करने का निर्देश दिया. वही समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने बताया कि जहां कहीं भी ई रिक्शा और चापाकल खराब उसे दुरुस्त किया जाए. उन्होंने बताया कि भैंसही पाड़र खाप दलित बस्ती में एक भी शौचालय नहीं है.जबकि वहां 180 दलित परिवार है ऐसे में वहां कैंप लगाकर सभी घरों को शौचालय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ पर्यवेक्षकों को सुबह-शाम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहते हुए कार्य को निष्पादित करने का निर्देश दिया. पंचायत में लगाया जा रहा है विशेष विकास शिविर एवं महिला संवाद को लेकर भी उन्होंने पर स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया एवं इस कार्य में शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन