ePaper

दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में थरुहट क्षेत्र में शिक्षा व विकास पर हुई चर्चा

Updated at : 03 May 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में थरुहट क्षेत्र में शिक्षा व विकास पर हुई चर्चा

बगहा 2 प्रखंड अंतर्गत मदन गोपाल आदर्श विद्यालय जरार स्कूल के परिसर में भारतीय थारू कल्याण महासंघ तपा चौपारन का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ.

विज्ञापन

हरनाटांड़. बगहा 2 प्रखंड अंतर्गत मदन गोपाल आदर्श विद्यालय जरार स्कूल के परिसर में भारतीय थारू कल्याण महासंघ तपा चौपारन का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भारतीय थारू कल्याण महासंघ के केंद्रीय व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में थारू बौद्धिक विचार मंच के सचिव मनबहाली प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में थारू महिला विकास संस्था अध्यक्ष नीता कुमारी, सचिव चानमती देवी, रुकमणी देवी, राजेश्वर प्रसाद, रामेश्वर काजी, दमयंती देवी उपस्थित रहे. जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया. इस दौरान मदन गोपाल आदर्श विद्यालय के बच्चियों ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया. वही केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 2026 में परिसीमन लागू होगी. जिसमें वाल्मीकिनगर, रामनगर विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्रों को अनुसूचित जनजाति को आरक्षित किया जाए. उन्होंने कहा कि भारतीय थारू कल्याण महासंघ संगठन और संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाए. तपा चौपारन दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए हर गांव महिलाओं में प्रचार प्रसार करेंगे. सम्मेलन की अध्यक्षता तपा चौपारन अध्यक्ष हेमराज पटवारी व संचालन थरुहट प्रगतिशील संस्था अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया. सम्मेलन में उपाध्यक्ष नरसिंह महतो, मुखिया कृष्णमोहन प्रसाद, पारस महतो, वंशराज प्रसाद, सत्यनारायण काजी, वशिष्ठ प्रसाद, बेतिलाल प्रसाद, मनोहारी पटवारी, दिलकुमार महतो, मुकेश काजी, तिलक प्रसाद ,रामसिंह महतो, गुमास्ता रामप्रसाद काजी, देवेंद्र महतो, रामकवल काजी, तेजनारायण प्रसाद, वासुदेव आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन