मानदेय भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वच्छता कर्मियों ने शनिवार की सुबह गीधा पंचायत के बरोहिया गांव में विरोध प्रदर्शन किया.
चनपटिया. वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वच्छता कर्मियों ने शनिवार की सुबह गीधा पंचायत के बरोहिया गांव में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे स्वच्छता कर्मी विनोद राम, राजू राम, शत्रुधन राम, रामेश्वर राम, उपेन्द्र नट, जितेंद्र राउत, लालमुनी देवी, जलेसरी नेशा, कलावती देवी, सलमा खातून, तीजा देवी, दर्शन साह, भिखारी महतो, राजदेव प्रसाद आदि ने बताया कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत चनपटिया के गीधा पंचायत उनकी नियुक्ति हुई. वें पिछले करीब चार साल से गीधा पंचायत में सफाई का काम करते हैं. स्वच्छता कर्मी के रूप में बहाली की गयी थी. हर महीने तीन हजार रुपया भी मिलें, हमलोगों ने साफ-सफाई का काम भी किया, लेकिन, पिछले 18 महीने से हमलोगों को वेतन नहीं मिल रहा है. इस सम्बन्ध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों का भुगतान करने के लिए विभाग से निर्देश है, जो भी लंबित भुगतान होगा शीघ्र ही किया जाएगा. पंचायत की मुखिया तारा देवी ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों का भुगतान एक से दो महीने का ही बकाया है. शीघ्र ही भुगतान के लिए वह प्रयासरत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




