बेतिया शिक्षा विभाग में जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किस डीपीओ को मिला कौन-सा संभाग

Updated:
विज्ञापन
दीपक बने  समग्र शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता के डीपीओ और अखिल को स्थापना का पदभार

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच विभागीय कार्यों और संभागों का आवंटन कर दिया है. दीपक कुमार सिन्हा और अखिल वैभव को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने नवपदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) के बीच विभागीय कार्यों और संभागों का आवंटन कर दिया है. इसे लेकर बुधवार शाम कार्यालय आदेश जारी किया गया, जिसके साथ पिछले कई दिनों से लंबित जिम्मेदारियों का बंटवारा पूरा हो गया.

डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय 30 जून 2026 की विभागीय अधिसूचना तथा जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में लिया गया है.

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा.

दीपक कुमार सिन्हा को मिली दो प्रमुख शाखाओं की जिम्मेदारी

कार्यालय आदेश के अनुसार दीपक कुमार सिन्हा को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के दायित्वों के साथ प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता संभाग का प्रभार सौंपा गया है.

अखिल वैभव संभालेंगे स्थापना संभाग

वहीं अखिल वैभव को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में स्थापना संभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

डीईओ ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारी अपने-अपने आवंटित संभागों में वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों का उपयोग करते हुए सभी विभागीय कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करेंगे.

संबंधित शाखाओं को भी दिए गए निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया है कि नए दायित्वों के अनुरूप आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई तत्काल पूरी की जाए.

उन्होंने बताया कि आदेश की प्रति सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों, वरिष्ठ कोषागार पदाधिकारी, संबंधित बैंक शाखाओं, सीएफएमएस कोषांग तथा वित्त विभाग, बिहार सरकार को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई है.


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन