पुलिस ने हसनापुर सरेह से एक व्यक्ति का सिर कटा शव किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 9:05 PM
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चिउटाहा थाना क्षेत्र के हसनापुर के समीप सरेह से पुलिस ने एक व्यक्ति की शव को बरामद किया है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चिउटाहा थाना क्षेत्र के हसनापुर के समीप सरेह से पुलिस ने एक व्यक्ति की शव को बरामद किया है. मृत व्यक्ति का गला काटकर हत्या की गयी है. मृत व्यक्ति की पहचान चिउटाहा थाना क्षेत्र के भितहा गांव निवासी ध्रुव साह के रूप में हुई है. बता दें कि ध्रुव साह 13 जून से घर से गायब गया था. इस संबंध में मृत ध्रुव साह का पुत्र साहब गुप्ता ने चिउटाहा थाने में आवेदन दिया था. लेकिन पुलिस इस मामले में को गंभीरता से नहीं ली थी एवं पुलिस द्वारा अब तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया था. इधर शनिवार की सुबह उसका शव हसनापुर गांव के समीप सरेह मिला. मृतक के पुत्र का कहना है कि 13 जून को उसके पिता गांव के मुन्ना उरांव, नारायण उरांव के साथ हसनपुर में कुंदन उरांव के घर मजदूरी लेने गए थे. कुंदन उरांव द्वारा फोन-पे पर 3200 भेजा गया था. लेकिन उसके पिता घर नहीं लौटे और गायब थे. हालांकि उनके साथ गए मुन्नी उरांव व नारायण उरांव घर वापस आ गए थे. लेकिन उन लोगों के द्वारा उनके पिता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी. जिसके बाद उसके द्वारा 14 जून को चिउटाहा थाने में आवेदन देकर उक्त तीन लोगों पर उसके पिता के अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाया गया था. लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया था और पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी. इधर शनिवार की सुबह उसका शव हसनापुर के सरेह से मिला. जिसके बाद पुलिस सकते में आई. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मो. खलील ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ भी किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










