धान के खेत में तैरता मिला वृद्ध व्यक्ति का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 9:04 PM
थाना क्षेत्र के सोना माई स्थान से चौमुखा जाने वाली मुख्य सड़क में बुधवार की शाम बाढ़ की पानी में तैरते एक वृद्ध व्यक्ति का शव धान के खेत में देखा गया.
योगापट्टी. थाना क्षेत्र के सोना माई स्थान से चौमुखा जाने वाली मुख्य सड़क में बुधवार की शाम बाढ़ की पानी में तैरते एक वृद्ध व्यक्ति का शव धान के खेत में देखा गया. वहीं ग्रामीणों द्वारा शव देखने के बाद स्थानीय मुखिया मौकेंद्र यादव को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी. सूचना मिलते ही पहचान के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया. वहीं शव की पहचान चौमुखा गांव निवासी 55 वर्षीय जुलुम यादव के रूप में की गई है. वहीं मुखिया मुकद्दर यादव द्वारा योगापट्टी थाने को इस घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने पुलिसया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया. पुलिस शव को गंभीरता से लेते हुए इसकी तहकीकात कर रही है. इधर परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. वहीं मुखिया ने बताया कि पीड़ित परिवार का हर संभव मदद किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










