फंदे से लटकी मिली दो बच्चों के मां की लाश

Published by :SATISH KUMAR
Published at :06 May 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली दो बच्चों के मां की लाश

बानुछापर ओपी थाना क्षेत्र के निमिया टोला वार्ड 29 में एक विवाहिता की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है.

विज्ञापन

बेतिया. बानुछापर ओपी थाना क्षेत्र के निमिया टोला वार्ड 29 में एक विवाहिता की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. मृतका की पहचान शहर के बानुछापर वार्ड 29 निवासी मनोहर साह की पत्नी रिंकू देवी (29) के रूप मे हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है. रिंकू देवी का मायका नौतन थाना के मोरकहिया वार्ड 06 में है. शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे रिंकू के पिता राजेंद्र साह ने बताया कि तीन बहन, दो भाई में रिंकू तीसरे स्थान पर थी. रिंकू की शादी 2012 में बेतिया के बानुछापर वार्ड 29 निवासी मनोहर साह के साथ हुई थी. दाम्पत्य जीवन खुशहाल चल रहा था. इन लोगों को एक पुत्री पल्लवी (11) व एक पुत्र मनीष (8) है. राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह 6:30 बजे मनीष ने फोन कर बताया की मां मर गई है. हम लोग आठ बजे जब रिंकू के ससुराल पहुंचे तो देखा कि इसके कमरे मे बिस्तर से नीचे जमीन पर शव पड़ा हुआ है. गले पर निशान था. उन्होंने बताया कि दो तीन माह पहले बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे है. जान मारने की धमकी भी दे रहे है. ससुराल मे आपसी विवाद चल रहा था. हम लोग आकर पंचायती कर मामले को सुलझा दिये. उसके बावजूद बाईक और नगद रुपयों की मांग ससुराल वालों की तरफ से की जा रही थी. राजेंद्र ने ससुराल वालो पर अपनी पुत्री रिंकू की गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन