बगहा चौथे दिन सुबह से रुक रुककर हो रही बारिश को लेकर यूरिया खाद को लेकर किसानों की उमड़ रही भीड़
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 Aug 2025 6:05 PM
खरीफ फसल धान व गन्ना फसलों में समय से उर्वरक खाद नहीं मिलने से फसल खराब हो रहे है.
बगहा. खरीफ फसल धान व गन्ना फसलों में समय से उर्वरक खाद नहीं मिलने से फसल खराब हो रहे है. किसान फसलों को लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं. सावन का मौसम में भी बारिश नहीं होने से किसान परेशान है.जब किसान के लिए यूरिया बाजार में पहुंचा तो यूरिया बाजार से ही गायब हो गया और यूरिया की कालाबाजारी 400 से 500 रुपया बोरी उर्वरक विक्रेता चोरी छिपे बेच रहे हैं.ऐसे में यूरिया कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशासन को चुस्त दुरुस्त हो गया है. डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में बगहा में 7000 बोरी यूरिया का खेप बिस्कोमान भवन पहुंचा है. वहीं इसके पूर्व पंचायत में पैक्स गोदाम एवं उर्वरक विक्रेताओं के पास भी यूरिया पहुंचा.लेकिन अल्प मात्रा में होने से आए दिन उर्वरक दुकान पर किसानों की सुबह से लंबी कतारें और यूरिया की किल्लत से जगह-जगह हो हाल ला एवं प्रदर्शन भी किया जा चुका हैं. इधर चार दिनों से बिस्कोमान भवन से एसडीएम गौरव कुमार के निर्देश के आलोक में बीडीओ व सीओ के देख रेख में किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया जा रहा है.इसी क्रम में शनिवार को सुबह से रुक रुककर हो रही बारिश के बीच यूरिया खाद को लेकर किसानों के भीड़ भाड़ बनी रही. किसान बारिश के परवाह किए बगैर यूरिया खाद्य टोकन व यूरिया लेने की भीड़ बनी रही. महिला पुरुष किसान रक्षाबंधन के दिन भी अपने सभी कामों को छोड़ यूरिया के लिए घंटों कतार में खड़े देखे गए.किसानों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में यूरिया खाद का वितरण किया जा सके. जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा बीडीओ व सीओ के देख रेख में टोकन काटने व वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि बिस्कोमान से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है. बता दें कि किसने की भीड़ कम होने की नाम नहीं ले रही है. आए दिन सैकड़ों किसान लंबी-लंबी कतार में अपने नंबर का इंतजार करते देखे जा रहे है.बारिश व भीषण गर्मी उमस भरी मौसम में किसान अपनी सेहत का परवाह करते घंटों कतार में खड़े देखे जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










