ePaper

नरकटियागंज में आवास योजना के सर्वे रिपोर्ट में गड़बड़ी का काउंटडाउन शुरू

Updated at : 19 Mar 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज में आवास योजना के सर्वे रिपोर्ट में गड़बड़ी का काउंटडाउन शुरू

प्रखंड में आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गड़बड़ी और लाभुकों की सूची में नाम जोड़वाने को लेकर राशि उगाही की शिकायत को बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. प्रखंड में आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर गड़बड़ी और लाभुकों की सूची में नाम जोड़वाने को लेकर राशि उगाही की शिकायत को बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को आवास योजना की जांच को प्रखंड के रखही पंचायत में पहुंचे बीडीओ ने जहां आवास योजना के सर्वे के बारे में जानकारी ली तो वही बिना योग्य लाभुकों के सूची में नाम जोड़े जाने पर पंचायत रोजगार सेवक से रिपोर्ट तलब की है. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि पंचायत के सर्वे किये गए आठ लाभुकों के सर्वे की जांच की गयी. इस दौरान रघुनाथ साह का पक्का मकान रहते हुए पीआरएस ने आवास योजना की सूची में नाम जोड़ दिया है. मामले में पीआरएस राजेश कुमार वर्मा से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही भागमति देवी का जॉब कार्ड नहीं बनने से सर्वे नहीं होने की शिकायत मिली है. लालपरी देवी, सरस्वती देवी, राजदेव पाल, नंदनी देवी का कच्चा मकान पाया गया. बीडीओ ने बताया कि आवास योजना के सर्वे में लगातार शिकायतें मिल रही है. यह गंभीर मामला है दोषी कर्मियों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जाएगा. उन्होंने कहा कि आवास योजना के सर्वे से संबंधित सूची की जांच कर अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश आवास पर्यवेक्षक को दिया गया है. आवास योजना सर्वे सूची में नाम जोड़ने को लेकर लाभुकों से वसूले जा रहे चार से पांच हजार रूपये प्रखंड के कई पंचायतों में पीआरएस और वार्ड सदस्यों की मिलीभगत से आवास योजना सर्वे सूची में नाम जोड़ने को लेकर प्रति लाभुक चार से पांच हजार रूपये वसूला जा रहा है. मामले में प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी ने इसकी शिकायत बीडीओ सूरज कुमार सिंह से की है. प्रमुख प्रतिनिधि चंदन साह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके पंचायत हरदीटेढ़ा, डी के शिकारपुर समेत अन्य पंचायतों में वार्ड सदस्यों और पंचायत राेजगार सेवक की मिलीभगत से आवास योजना के सर्वे सूची में नाम जोड़वाने को लेकर चार से पांच हजार रूपये वसूले जोन की शिकायत प्राप्त हुई है. मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. बता दें कि पूर्व में भी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रति लाभुक 20 से 30 हजार रूपये वसूले जाने की शिकायत प्रखंड प्रमुख ने बीडीओ से की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन