शिक्षकों के समायोजन, नियमित वेतन और पेंशन की मांग को लेकर समाहरणालय चौक पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : धरना पर बैठे बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ राकेश यादव व अन्य | Prabhat Khabar Network

धरना पर बैठे बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ राकेश यादव व अन्य

बेतिया में कांग्रेस सेवा दल ने वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने और शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर समाहरणालय चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया के समाहरणालय चौक पर शनिवार को वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने और वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के समायोजन की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की.

धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

समायोजन और नियमित वेतन की उठी मांग

प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ. राकेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और डिग्री महाविद्यालयों का शीघ्र समायोजन करे.

उन्होंने शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा और पेंशन की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की.

वर्षों से सीमित संसाधनों में दे रहे हैं सेवा

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षक वर्षों से सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं.

इसके बावजूद उन्हें अब तक नियमित सेवा का लाभ, पर्याप्त वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं. वक्ताओं ने सरकार से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की.

बड़ी संख्या में शिक्षक और कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, मोहम्मद हसन, हाई स्कूल खड्डा नौतन के प्रधानाध्यापक इम्तियाज अली, शिक्षक राजकुमार सहित कई शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और समर्थक मौजूद रहे.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.


विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन