ePaper

सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

Updated at : 05 May 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

नगर के पुरानी बाजार स्थित कुम्हार पट्टी निवासी व संस्कृत पाठशाला के सेवानिवृत्त शिक्षक सह चर्चित होम्योपैथीक चिकित्सक डॉ. राजेश्वर पांडेय का निधन बेतिया के अस्पताल में सोमवार को हो गया.

विज्ञापन

रामनगर. नगर के पुरानी बाजार स्थित कुम्हार पट्टी निवासी व संस्कृत पाठशाला के सेवानिवृत्त शिक्षक सह चर्चित होम्योपैथीक चिकित्सक डॉ. राजेश्वर पांडेय का निधन बेतिया के अस्पताल में सोमवार को हो गया. वे 85 वर्ष के थे. उनके निधन से परिजनों समेत स्थानीय शिक्षा जगत के काफी लोगों में गम का माहौल बन गया. उक्त दिवंगत शिक्षक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त होने के बाद से लगातार थाना रोड स्थित अपनी होम्योपैथिक क्लिनिक का संचालन करते थे. उनके निधन पर अजय पांडेय, डॉ. दीनानाथ पांडेय, डॉ. केके पांडेय, सेवानिवृत प्राचार्य दिनेश शुक्ला, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक सदाकांत शुक्ला, समाजसेवी हेमराज बैठा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

पिपरासी में दिव्यांगता जांच शिविर का कल होगा आयोजन

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सात मई बुधवार को विशेष दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस विशेष दिव्यांग शिविर में केवल दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिला से डॉक्टर भी आएंगे, जो बच्चों का जांच कर प्रमाण पत्र देंगे. इस शिविर में युवक व बुजुर्गों का प्रमाण पत्र नहीं बनेगा. साथ ही उसी अंग का प्रमाण पत्र बनेगा जो सीधे दिखे. वहीं प्रभारी ने बताया कि जिनका प्रमाण पत्र यहां नहीं बन पाएगा उनको रेफर प्रमाण पत्र देकर 17 मई 25 को जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र रेड क्रॉस परिसर कविवर नेपाली पथ बेतिया में जिला स्तरीय मेडिकल टीम द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा.

बाइक दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह से जख्मी

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर में इन दिनों तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तेज रफ्तार में बाइक परिचालन के कारण लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है. इसी क्रम में सोमवार की दोपहर उत्तर-प्रदेश महराजगंज जिला के बसही गांव निवासी अर्जुन बीन (26 वर्ष) और शमशाद कुरैशी (33 वर्ष) वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क पर भेड़िहारी कंपार्ड के समीप तेज गति में बाइक होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. राहगीरों द्वारा आनन-फानन में भेड़िहारी स्थित एक निजी क्लीनिक में लाया गया. जहां दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया. इस बाबत जख्मी शमशाद कुरैशी ने बताया कि वह अपना ससुराल पड़ोसी देश नेपाल के बनकट्टी गांव जा रहा था. इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

युवती से मारपीट में वार्ड पार्षद समेत पांच लोग नामजद

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने सबुनी चौक की एक युवती की शिकायत पर एक वार्ड पार्षद समेत पांच को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सबुनी की युवती शाहीन प्रवीण ने लिखित सूचना देकर बताई है कि वे दो बहन है. भाई नहीं होने की वजह से दो मई को उसके चाचा जियाउल अंसारी के साथ पहुंचे वार्ड पार्षद शहबाला, रिजवान मंसूरी, हसनैन मियां और किताबुद्दीन मियां द्वारा उसके पिता के साथ मारपीट किया गया. वहीं बचाकर घर लाने पर दरवाजा तोड़ उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया. साथ ही उसकी बहन से मारपीट कर 12 हजार नकद, 20 हजार का गहना चोरी कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है. वही वार्ड पार्षद शहबाला ने बताया कि उन्हें पंचायती के लिए बुलाया गया था. सारे आरोप बेबुनियाद हैं.

बच्चों के झगड़े में भिड़े परिजन, दो नामजद

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट मामले में दो लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मंगुराहा निवासी अफसाना खातून ने लिखित शिकायत कर बताई है कि एक जनवरी को वह अकेली थी. पड़ोसी इस्लाम शेख, सबरोना खातून उर्फ बुचना खातून बच्चों के झगड़े के कारण गाली गलौज करने लगी. फिर फिर चाकू चलाकर जख्मी कर दिया. पंचायत में सुलह समझौता के कारण आवेदन देने में विलंब हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

अनुमंडलीय अस्पताल व पीएचसी में लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर

बगहा. किशोर न्याय अनुश्रवण समिति व सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनके दिव्यांगता प्रमाणीकरण करने, उन्हें स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देश दिया है. विभागीय निर्देश के आलोक में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में आठ मई व पीएचसी बगहा एक और दो में 25 मई को को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. जारी पत्र के अनुसार सभी पीएचसी, अनुमंडलीय अस्पतालों में शिविर के लिए तिथी निर्धारित की गयी है. सभी संबंधित सरकारी अस्पताल में इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन प्रचार-प्रसार अपने अधीनस्थ आशा व कर्मियों द्वारा करा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन