ePaper

सीएम ने जिले में 123.61 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Updated at : 18 Mar 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने जिले में 123.61 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1 अणे मार्ग मार्ग, पटना स्थित संकल्प में रिमोट के माध्यम से हर घर नल का जल निश्चय योजना अंतर्गत 7166 करोड़ 6 लाख रूपये की लागत की जलापूर्ति योजनाओं/भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

विज्ञापन

बेतिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1 अणे मार्ग मार्ग, पटना स्थित संकल्प में रिमोट के माध्यम से हर घर नल का जल निश्चय योजना अंतर्गत 7166 करोड़ 6 लाख रूपये की लागत की जलापूर्ति योजनाओं/भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रूपये की लागत की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का भी शिलान्यास किया. पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत 12361.3769 रूपये की लागत की जलापूर्ति योजनाओं/भवन संरचनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया. उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव स्ट्रीमिंग जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल संयोग कुमार पीएचईडी के अन्य अभियंता आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी से कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है. जिलेवासियों को पानी की किल्लत नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखें. लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने निर्देश दिया कि खराब पड़े चापाकल को तुरंत ठीक करें साथ ही नल-जल योजना के तहत लाभुकों को हर हाल में पानी दिलाना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन