केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई. जिले के छह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया.
बेतिया. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई. जिले के छह परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा एक पाली में ली गई. परीक्षा का आयोजन एक पाली में किया गया. गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. 10 तक ही केदों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. सभी केदो पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे. पहले दिन दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई. परीक्षा देकर बाहर निकले रोहित कुमार ने बताया कि अंग्रेजी ग्रामर के सवाल काफी कठिन आए थे, जिसे बनाने में समय लग गया. इसके अलावा सब्जेक्टिव सवाल उतने आसान नहीं पूछे गए थे. सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि कुल 586 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें से तीन परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाये गये थे. जबकि 583 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इधर एजी चर्च के प्राचार्य सपन जोसफ ने बताया कि 571 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें छह परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे और 565 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल थे. इन केंद्रों पर ली गई परीक्षा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें संत माइकल्स एकेडमी,एजी चर्च स्कूल,संत जेवियर्स हायर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर,एचएस डीएवी नरकटियागंज शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




