ePaper

पहलगाम हमले के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 24 Apr 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम हमले के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल दी गयी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों की मौत को लेकर देशभर में आक्रोश है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों की मौत को लेकर देशभर में आक्रोश है. इसी क्रम में बुधवार की रात हरनाटांड़ शारदा हॉस्पिटल के डॉ. उमेश गुप्ता व आशीष गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गयी और आतंकियों की कड़ी निंदा की गयी. साथ नवयुवकों व लोगों ने हरनाटांड़ बाजार में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और मृत आत्माओं की शांति के प्रार्थना की. कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा व पोस्टर लिए “आतंकवाद मुर्दाबाद “, “पाकिस्तान होश में आओ ” और “शहीदों अमर रहो ” जैसे नारे लगाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन