बस ने स्कॉर्पियो को पीछे से मारी ठोकर, आधा दर्जन श्रद्धालु हुए जख्मी

वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम नेपाल के महलवारी में लगने वाले आस्था के मदार मेला से लौटने के क्रम में एक लाल रंग की स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 57 एफ 0290 को पीछे से आ रही एक बस ने जलेबिया मोड़ के पहले ब्रेकर पर पीछे से ठोकर मार दी.
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम नेपाल के महलवारी में लगने वाले आस्था के मदार मेला से लौटने के क्रम में एक लाल रंग की स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 57 एफ 0290 को पीछे से आ रही एक बस ने जलेबिया मोड़ के पहले ब्रेकर पर पीछे से ठोकर मार दी. जिसे स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु जख्मी हो गए. जिसकी सूचना पर पहुंची वाल्मीकिनगर थाने के 112 नंबर की पुलिस टीम ने लगभग आधा दर्जन घायल क्रमश: मुर्तुजा अंसारी, गुलफाम अंसारी, तजबुन नेशा, मो. राशिद, जैबुन नेशा सभी निवासी पडरौना थाना के बबुईया हरपुर को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर पहुंचाया. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ विकास कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि घायलों का उपचार कर दिया गया है. सभी की स्थिति सामान्य है. सबको हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ठोकर मारने वाली बस को वाल्मीकिनगर पुलिस की सूचना पर नौरंगिया थाना द्वारा हरदिया चाटी के आगे रोक कर अपने कब्जे में ले लिया गया है. वहीं स्कॉर्पियो को वाल्मीकिनगर थाना लाया गया है. इस बाबत वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




