ePaper

बिहार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Updated at : 01 Apr 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बेतिया में बगहा के नोनिया पट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के पुलिस जिला बगहा अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के मधुआ पंचायत के नोनिया पट्टी गांव में सोमवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान 30 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई, जो केश्वर चौहान की पत्नी थीं. इस घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका की मां गुलाइची देवी ने आरोप लगाया कि अनीता की हत्या दहेज के लिए की गई है. उन्होंने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व अनीता की शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं.

परिजनों को चचेरी बहन ने दी सूचना

घटना की जानकारी मृतका की चचेरी बहन ने उसके मायके वालों को दी. सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के शाहपुर पंचायत स्थित खालवा पट्टी से मृतका की मां गुलाइची देवी, पिता रामदास चौहान और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.

घटना के बाद मृतका के ससुर मुरारी चौहान समेत पूरे ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। इससे संदेह और गहरा गया है.

सबूत मिटाने के लिए आनन-फानन में अंतिम संस्कार

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सोमवार की रात ही शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर धनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल दिखाना पड़ सकता है महंगा! आयकर विभाग करेगा अब डिजिटल अकाउंट्स की जांच

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन