पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 45 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 लीटर से अधिक शराब जब्त

विज्ञापन

पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 45 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 लीटर से अधिक शराब जब्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया, जिसमें 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 28 लीटर से अधिक शराब जब्त की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 69 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

 Betiah Police Drive: पश्चिम चंपारण पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौतम के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले भर में कार्रवाई कर कुल 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

45 गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम के 8 आरोपी शामिल

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों और शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

  • गिरफ्तारी और बरामदगी: गिरफ्तार आरोपियों में उत्पाद अधिनियम के आठ आरोपी शामिल हैं. इनके पास से 28 लीटर 600 एमएल शराब जब्त की गई है.
  • वारंट निष्पादन: अभियान के तहत 24 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई और 23 गैर-जमानती वारंटों का निष्पादित किया गया.

वाहन जांच में 69 हजार जुर्माना, एक बोलेरो जब्त

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है.

कार्रवाई: वाहन जांच अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों से 69 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: बेतिया: 2029 से पहले NHAI नेटवर्क से जुड़ेंगे सभी 13 प्रखंड, सांसद संजय जायसवाल का बड़ा दावा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन