शादी के चार दिन पूर्व हीं शादीशुदा युवक संग फरार हुई दुल्हन

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 6:33 PM

विज्ञापन

शादी की शादी तैयारी हो गई थी. दुल्हन के लिए आभूषण बन गए थे. नाते रिश्तेदारों के भोजन की व्यवस्था हो गई थी. इस बीच चार दिन बाद घर में शहनाई बजने वाली थी. लेकिन इधर शहनाई बजने से पहले ही होने वाली दुल्हन को गांव का एक युवक भगा ले गया.

विज्ञापन

बेतिया. शादी की शादी तैयारी हो गई थी. दुल्हन के लिए आभूषण बन गए थे. नाते रिश्तेदारों के भोजन की व्यवस्था हो गई थी. इस बीच चार दिन बाद घर में शहनाई बजने वाली थी. लेकिन इधर शहनाई बजने से पहले ही होने वाली दुल्हन को गांव का एक युवक भगा ले गया. शादी के लिए बनवाए गए आभूषण और खर्च के लिए रखे गए 25 हजार रुपये नकदी भी गायब है. मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. चर्चा का विषय तो यह है कि युवती का अपहरण करने वाला युवक शादीशुदा और बाल बच्चेदार है. मामले में युवती की मां ने अपने ही गांव के एक युवक व उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवती की मां ने पुलिस से बताया है कि दो सितंबर की दोपहर उसकी पुत्री घर में अकेली थी. तभी गांव का एक शादीशुदा युवक उसके घर आया और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भगा ले गया. उसकी पुत्री की शादी छह सितंबर को तय थी. खोजबीन के दौरान इसकी जानकारी होने पर जब वे लोग पूछताछ करने आरोपित युवक के घर गए तो उसके घर वाले गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए. प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. लेकिन प्रारंभिक प्रयास में अपहृता की सुराग नहीं मिल सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन