रोहुआ नाला से 10 वर्षीय बालक का शव बरामद, एक की तलाश जारी

मंगलवार से गायब चल रहे दो बच्चों में से एक का शव बुधवार की सुबह वीटीआर के जंगल से होकर बहने वाली रोहुआ नाला के बसहवा घाट पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया.
हरनाटांड़. मंगलवार से गायब चल रहे दो बच्चों में से एक का शव बुधवार की सुबह वीटीआर के जंगल से होकर बहने वाली रोहुआ नाला के बसहवा घाट पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. बरामद शव की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी जमादार चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से नयागांव निवासी जमादार चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य तथा टमेंद्र शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र सागर उर्फ आशीष कुमार गायब हो गये थे. ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ जंगल की तरफ जाते हुए देखा था. वहीं बुधवार की सुबह आदित्य का शव मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया. जबकि सागर के घरवालों में भी बेचैनी बढ़ गयी है. बुधवार को परिजन रोहुआ नदी की खाक छानते रहे मगर सागर का कुछ पता नहीं चला. इस बाबत लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है. वहीं दूसरे गायब बच्चे की तलाश जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




