नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 8:58 PM
मैनाटांड़ पिड़ारी मुख्य पथ में दिउलिया सिंहासनी के बीच बाइक से आ रहे पिपरपाती गांव निवासी सुनील यादव और उनके पुत्र गोलू कुमार की सड़क से पार कर रहे नीलगाय से टक्कर हो गयी.
मैनाटांड़/इनरवा. मैनाटांड़ पिड़ारी मुख्य पथ में दिउलिया सिंहासनी के बीच बाइक से आ रहे पिपरपाती गांव निवासी सुनील यादव और उनके पुत्र गोलू कुमार की सड़क से पार कर रहे नीलगाय से टक्कर हो गयी. नीलगाय के टक्कर के पास सुनील यादव उनके पुत्र गोलू कुमार सड़क पर गिर गये. राहगीरों और परिजनों में तुरंत घायल पिता पुत्र को सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सुनील यादव को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जीएमसीएच में इलाज होने के बाद वहां से परिजन बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर ले गये. गोरखपुर में इलाज के दौरान सुनील यादव की मौत हो गयी. शुक्रवार को सुनील यादव का शव घर पर आते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया. पत्नी आशा देवी पुत्र गोलू कुमार, बेटी पूजा कुमारी प्रीति कुमारी , भाई अनिल यादव का सहित अन्य परिवार जनों का रोते-रोते बुरा हाल था. गांव के पंचायत समिति सदस्य रामजी प्रसाद ने बताया कि सुनील यादव के असमय मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सुनील यादव अपने घर में अकेले कमाऊ व्यक्ति थे. जो ट्रैक्टर में डीजल लाने के लिए अपने बेटे के साथ बाइक से मैनाटांड़ जा रहे थे. तब तक दिउलिया और सिंहासनी के बीच नीलगाय झुंड में सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान बाइक से नीलगाय की टक्कर हो गयी. कई बार नीलगाय की वजह से हो चुके हैं हादसे: ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से भटककर मैनाटांड़ और इनरवा थाना क्षेत्र के कई गांवों में नीलगाय काफी संख्या आ गये हैं. एक तरफ नीलगाय तो किसानों की लहलहाती फसल और सब्जी को चट कर जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना में भी लोग शिकार हो रहे हैं. सभी ने जिला पदाधिकारी और वन विभाग से जंगल से भटक कर आए नीलगायों का रेस्क्यू कर जंगल में वापस भेजने की मांग की है. ताकि किसानों के फसल को बचाने के साथ-साथ दुर्घटना को भी रोका जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










