बाइक सवार ने पेड़ के नीचे बैठे युवक को मारी ठोकर, तीन घायल, एक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jun 2024 8:48 PM
अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार ने रामनगरी मोड़ के समीप पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को ठोकर मार दी.
मैनाटांड़. अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार ने रामनगरी मोड़ के समीप पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को ठोकर मार दी. जिससे पेड़ के नीचे बैठे युवक व बाइक पर सवार दोनों समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मैनाटाड़ पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे 112 पुलिस डायल की टीम में तीनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ ले गयी. जहां पर तीनों घायलों का इलाज किया गया. वहीं घायलों की पहचान मैनाटाड़ क्षेत्र की रामनगरी गांव निवासी अनिल कुमार के पुत्र मनोहर कुमार 18 वर्षीय, वहीं बाइक सवार दोनों घायलों की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भड़भाड़वा गांव निवासी जुलुम मियां के पुत्र प्रफूल अंसारी 19 तथा जालिम मियां के पुत्र रिजवान अंसारी 21 वर्षीय के रूप में की गई है. वहीं गंभीर स्थिति में अनिल कुमार को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक अपने बहन के घर बस्तर बकरी लेकर जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित होकर दोनों युवक ने रामनगरी मोड़ के समीप पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को ठोकर मार दी. इधर थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया की तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया. वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए अनिल कुमार को बेतिया रेफर कर किया गया. घटनास्थल से एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










