Bihar News: बगहा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 01 Sep 2024 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बगहा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने  किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के बगहा में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत रामनगर थाना अंतर्गत सबुनी गांव निवासी 35 वर्षीय मुन्ना उर्फ विक्की मियां को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बगहा में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत रामनगर थाना अंतर्गत सबुनी गांव निवासी 35 वर्षीय मुन्ना उर्फ विक्की मियां को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . बता दें कि आरोपी मुन्ना पर उसके ही गांव के एक नाबालिक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है .

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग दुष्कर्म के अपहरण व अपहरण की गंभीर सुशंगित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुन्ना उर्फ विक्की मियां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के अपहरण के लिए प्रलोभन देकर अपहरण के तहत मामला दर्ज किया गया था .पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: अपार्टमेंट के नीचे मिला महिला का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ के बाद व्यवहार न्यायालय बगहा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया . उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच तेजी से की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषी को सख्त सजा दिलाई जा सके .

रिपोर्ट- चंद्रप्रकाश आर्य, बगहा

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन