Bihar Land Survey: जमीन सर्वे का यह काम करने के लिए महज तीन दिन शेष, खेत-घर बचाने के लिए जल्द जमा कर दें ये कागजात

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 28 Mar 2025 6:57 PM

विज्ञापन

bihar land survey

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण के द्वितीय चरण के तहत स्वघोषणा प्रपत्र जमा करने के लिए प्रशासन ने 31 मार्च तक डेडलाइन तय की है. निर्धारित समय सीमा के अंदर अगर रैयत अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्रपत्र दो में जमा नहीं करते हैं,तो उनकी परेशानी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि विशेष सर्वेक्षण में प्रपत्र 2 में स्वघोषणा पत्र जमा करने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गयी है. सरकारी आदेश के अनुसार अब स्वघोषणा पत्र जमा करने में तीन दिन शेष रह गये है, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो प.चंपारण जिले में अबतक मात्र 79 हजार 110 रैयतो ने हीं अपना स्वघोषणा पत्र विभिन्न शिविरों में ऑनलाईन एवं ऑफलाईन मिलाकर जमा कराया है.

दो चरणों में चल रहा भूमि सर्वेक्षण का कार्य

बंदोबस्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प.चंपारण जिले में दो चरणों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है. प्रथम चरण में जिले के चार अंचलों नौतन, मझौलिया, लौरिया एवं चनपटिया में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चलाया गया. जबकि दूसरे चरण में 13 अंचलों में चलाया जा रहा है. बेतिया अंचल क्षेत्र पूरी तरह से नगर निगम के दायरे में है. इस अंचल में भूमि सर्वेक्षण का कार्य अभी नहीं चल रहा है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भूमि सर्वेक्षण के द्वितीय चरण के तहत अब तक 79 हजार 110 रैयतों ने अपनी जमीन संबंधित जानकारी स्वघोषणा प्रपत्र में जमा कर चुके हैं.

31 मार्च तक डेडलाइन तय

प्रशासन ने इस प्रक्रिया को लिए 31 मार्च तक डेडलाइन तय की है. जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अगर रैयत अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्रपत्र दो में जमा नहीं करते हैं,तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है. भूमि संबंधी जानकारी देने के लिए रैयतों को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों की सुविधा प्रदान की गई है. बता दें कि जिले में भूमि सर्वेक्षण के तहत 18 में से 17 अंचलों के 1507 गांवों में भूमि सर्वेक्षण होना है. प्रथम चरण के तहत 4 अंचल चनपटिया,मझौलिया, नौतन व लौरिया 281 गांवों (मौजा) का सर्वे हो चुका है. जबकि द्वितीय चरण के तहत 13 अंचल नरकटियागंज, सिकटा, मैनाटांड, गौनाहा, बैरिया, योगापट्टी, बगहा-एक, बगहा-दो, रामनगर, मधुबनी, पिपरासी, ठकराहा व भितहां में भूमि सर्वेक्षण का चल रहा है। इन अंचलों के 1170 गांव (मौजा) में सर्वे का काम चल रहा है.

Also Read: Gopalganj News: कोर्ट का फैसला सुनकर रो पड़ी हत्यारिन मां, मासूम बच्चे की हत्या मामले में मिली उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन