बेतिया वेदर: हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published by : Aniket Kumar Updated At : 18 May 2026 7:56 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah Weather Update: बेतिया और पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने 40 डिग्री तापमान और पूर्वी चंपारण में हीट वेव की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पढ़ें पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Bettiah Weather Update: पश्चिम चंपारण समेत बेतिया और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने 18 मई को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने और तेज धूप पड़ने का अनुमान जताया है. तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू चलने की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहेगा.

पूर्वी चंपारण में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण जिले के लिए गंभीर लू की चेतावनी जारी की है. दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की आशंका है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

प्रशासन ने जारी की सलाह

तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. साथ ही अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है ताकि लू से बचा जा सके.

बेतिया की अन्य खबरों के लिये यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन