Bettiah Tractor Theft Solved: 24 घंटे में खुला ट्रैक्टर-ट्रेलर चोरी कांड, पुलिस ने बरामद किया वाहन; एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद ट्रैक्टर के साथ पुलिस

Bettiah Tractor Theft Solved: सिरिसिया थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ट्रैक्टर-ट्रेलर चोरी कांड का खुलासा किया है. पुलिस ने बैरिया के फुलियाखाड़ में छापेमारी कर वाहन बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Tractor Theft Solved: जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र में हरि ट्रेडर्स से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रेलर मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर एवं ट्रेलर बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

हरि ट्रेडर्स परिसर से चोरी हुआ था ट्रैक्टर-ट्रेलर 

जानकारी के अनुसार, सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेमरा परसा स्थित हरि ट्रेडर्स परिसर से 20 जून की रात ट्रैक्टर और उससे जुड़ा ट्रेलर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था. इस घटना के बाद वाहन मालिक त्रिपुरारी मिश्रा ने सिरिसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की थी. मामला दर्ज होते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई.

तकनीकी जांच और छापेमारी से मिली बड़ी सफलता 

थानाध्यक्ष अनंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले पुख्ता सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखाड़ वार्ड संख्या-5 में छापेमारी की. पुलिस ने यह कार्रवाई कुबेर यादव के घर पर की, जहां चोरी की गई गाड़ी को छिपाकर रखा गया था.

कुबेर यादव के घर से बरामद हुआ वाहन, बेटा गिरफ्तार 

इस सफल छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रेलर कुबेर यादव के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया. मौके से पुलिस ने कुबेर यादव के पुत्र राजेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य चोरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरे गिरोह को दबोच लिया जाएगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन