नदी निगल रही सड़क! बेतिया में बढ़ा खतरा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटने की आशंका
पंडई नदी का कटाव (फाइल फोटो)
Bettiah Pandai River Erosion: बेतिया के साठी पंचायत से परसौनी जाने वाली मुख्य सड़क पंडई नदी के कटाव की चपेट में है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं हुआ तो बरसात में दर्जनों गांवों का संपर्क टूट सकता है. पढे़ं पूरी खबर…
Bettiah Pandai River Erosion: पश्चिम चंपारण के साठी पंचायत से परसौनी जाने वाली मुख्य सड़क पंडई नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है. लगातार हो रहे कटाव के कारण सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गया है. ऐसे में बरसात के मौसम में क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क टूटने की आशंका बढ़ गई है.
स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल मानसून के दौरान पंडई नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव भी तेज हो जाता है. इस बार नदी सड़क के काफी करीब पहुंच गई है और किनारे की जमीन तेजी से कट रही है. इससे मुख्य सड़क पर सीधा खतरा मंडरा रहा है.
यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: छात्र नेता से सप्लाई इंस्पेक्टर बने आशीष पुष्कर, NET-JRF टॉपर ने अब BPSC में मारी बाजी
आवागमन पर पड़ सकता है बड़ा असर
ग्रामीणों का कहना है कि साठी से परसौनी को जोड़ने वाली यह सड़क इलाके की लाइफलाइन है. इसी मार्ग से लोग बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं. यदि सड़क का कटाव नहीं रोका गया तो हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाएगा. इससे छात्रों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत होगी.
यह भी पढे़ं: Darbhanga Agriculture News: बारिश का इंतजार, पंप सेट के सहारे शुरू हुई धान रोपाई
कटावरोधी कार्य की उठी मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले कटावरोधी कार्य कराया जाए और सड़क की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नदी के कटाव को नहीं रोका गया तो सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा सकता है. इससे परसौनी समेत आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित होने का खतरा पैदा हो जाएगा.
ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
लगातार हो रहे कटाव को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. लोगों का कहना है कि हर वर्ष समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता. इस बार स्थिति अधिक गंभीर नजर आ रही है. ऐसे में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है ताकि बरसात के दौरान किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके.
यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: किराना दुकानदार की बेटी साक्षी बनी ग्रामीण विकास अधिकारी, पहले ही प्रयास में निकाली परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










