Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ, प्राकृतिक सुंदरता ने पर्यटकों का मोहा मन

Updated:
विज्ञापन
Bettiah Newsvalmiki-tiger-reserve-jungle-safari-tourists-spotted-tiger-in-valmikinagar

सांकेतिक तस्वीर

Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को खुले जंगल में बाघ दिखा. प्राकृतिक खूबसूरती, वन्यजीवों और धार्मिक स्थलों ने पर्यटकों का मन मोह लिया. जानिए विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक खूबसूरती और वन्यजीवों को करीब से देखने की चाह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर पहुंच रहे हैं. नेपाल सीमा से सटे वाल्मीकिनगर का जंगल, पहाड़, नदी और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. खासकर जंगल सफारी का रोमांच लोगों को काफी पसंद आ रहा है.शुक्रवार शाम जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए उस समय यादगार पल बन गया, जब उन्हें खुले जंगल में बाघ दिखाई दिया. बाघ को देखते ही सफारी वाहन में सवार पर्यटकों का उत्साह कई गुना बढ़ गया. कुछ देर के लिए पर्यटक रोमांच और उत्सुकता से भर उठे. लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस खास पल को कैद किया.

सफारी में दिखे कई वन्यजीव

जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को भालू, हिरण, तेंदुआ, मोर समेत कई वन्यजीवों को देखने का अवसर मिला. घने जंगलों के बीच वन्यजीवों की गतिविधियों को देखकर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए. बच्चों और महिलाओं में भी खास उत्साह देखा गया. पर्यटकों ने कहा कि यह सफारी उनके लिए रोमांच और प्रकृति से जुड़ने का अनोखा अनुभव साबित हुई.

प्राकृतिक सुंदरता ने मोहा मन


पर्यटकों ने वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि वे पहली बार वाल्मीकिनगर घूमने आए हैं और यहां का शांत वातावरण, हरियाली, पहाड़ी वादियां और स्वच्छ हवा उन्हें काफी पसंद आई. इस दौरान उन्होंने गंडक बराज समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. साथ ही कालेश्वर मंदिर, जटाशंकर मंदिर और नरदेवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की.पर्यटकों ने कहा कि यहां का प्राकृतिक वातावरण मानसिक शांति देने वाला है.

बेतिया से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन