Bettiah News:प्रेम प्रसंग में अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद, दो युवक गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Bettiah News:बेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. लड़की को मेडिकल जांच और बयान के लिए बेतिया भेजा गया.पढे़ं पूरी खबर…
Bettiah News:बेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं मामले में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रेम प्रसंग में हुई थी लड़की की गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम इनरवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में लड़की के दादा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने इनरवा थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज कर जांच शुरू की.
नगरदेही गांव से हुई बरामदगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया.
दो आरोपी भेजे गए जेल
गिरफ्तार युवकों की पहचान इमरान अंसारी और इमरान मंसूरी के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं बरामद लड़की को मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए बेतिया भेजा गया है.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा
स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा हो रही है. थाना पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी गहराई से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










